रामपुर, मई 28 -- अपराध नियंत्रण व पुलिस रिस्पांस सिस्टम को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यक्ष एप में नया ब्रॉडकास्ट एसओएस फीचर जोड़ा गया है। अब जिले के वरिष्ठ अधिकारी किसी भी महत्वपूर्ण सूचना, आपात स्थिति या अपराध संबंधी अलर्ट को एक साथ पूरे जिले की पुलिस तक तत्काल पहुंचा सकेंगे। इस नई सुविधा की जानकारी सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दी गई है। संदेश प्रसारित होने के बाद जब तक संबंधित पुलिसकर्मी उसे देखेगा नहीं, तब तक उसके मोबाइल का अलार्म बजता रहेगा। यह हुआ है बदलाव:: यह भी पढ़ें- हाईटेक : सीसीटीएनएस की नई तकनीक से जुड़ेंगे जिले के सभी थानेनई व्यवस्था के तहत लूट, छिनैती, वाहन चेकिंग, बदमाशों की घेराबंदी, संदिग्ध गतिविधियों या अन्य आपात घटनाओं के समय अधिकारी यक्ष एप पर ब्रॉडकास्ट एसओएस संदेश भेज सकेंगे। यह संदेश संबंधित पुलिसकर्मि...