वायरलेस शाखा की नई टीम घोषित, रजनीश बने अध्यक्ष
रांची, अप्रैल 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड पुलिस एसोसिएशन की वायरलेस शाखा, रांची की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए रविवार को चुनाव संपन्न हुआ। रांची स्थित एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित इस चुनावी प्रक्रिया के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। रजनीश कुमार (पु.नि) ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं, नीरज कुमार (पु.अ.नि. ऑप) को उपाध्यक्ष चुना गया है। रोशन कुमार (पु.अ.नि) उरांव को सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा, पु.अ.नि. शशिशेखर पाठक को संयुक्त सचिव और पु.अ.नि. धनिष कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.