वायरलेस विभाग के एसआई की हार्ट अटैक से मौत
प्रयागराज, अगस्त 23 -- प्रयागराज। पुलिस के वायरलेस विभाग में तैनात एसआई 54 वर्षीय रमेश सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह मूल रूप से बलिया जिले के नगरा थानाक्षेत्र के रेकुवां नसीरपुर गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में धूमनगंज के गौतमनगर, गायसुद्दीनपुर में परिवार के साथ रहते थे। उनकी तैनाती वाराणसी में थी। परिजनों के अनुसार शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे वह बाथरूम में गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.