छपरा, जुलाई 9 -- तरैया, एक संवाददाता। केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में मलबे में दबे भटगाई गांव निवासी मजदूर इमरान अंसारी का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया। मृतक के भाई रिजवान अंसारी ने बताया कि वायनाड स्थित एक अस्पताल में शव रखा गया था, जहां पहुंचकर उन्होंने उसकी पहचान की। शव की पहचान होने की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि इमरान अंसारी एक कंपनी में पोकलेन मशीन चालक के रूप में कार्यरत थे। वायनाड में सड़क निर्माण कार्य के दौरान 7 जुलाई 2026 को भूस्खलन की घटना हुई थी, जिसमें वह मलबे में दब गए थे। यह भी पढ़ें- वायनाड भूस्खलन के मृतक अनमोल को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई मृतक का शव गांव लाने की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद उनकी मां ऐनू निशा और पत्नी शबनम ...