नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को केरल के वायनाड में वर्ष 2024 के भूस्खलन पीड़ितों के लिए कांग्रेस द्वारा बनाए जा रहे 100 घरों की आधारशिला रखी। प्रत्येक मकान 1,100 वर्ग फुट क्षेत्रफल का होगा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों को भरोसा दिलाया कि वह और उनका परिवार इस त्रासदी से उबरने की प्रक्रिया में उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने भारी नुकसान झेला है, लेकिन उनका साहस और करुणा कायम है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उन्होंने पीड़ितों की पीड़ा को करीब से देखा है। पार्टी ने संसद से लेकर सड़क तक उनकी आवाज भी उठाई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री से मिलकर इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की तथा प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा। प्रियंका ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.