फरीदाबाद, मार्च 15 -- फरीदाबाद। 81वें पीसीके कप फाइनल मुकाबले में वायजर वॉरियर्स ने द क्रिकेटर्स के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की। वायजर्स वॉरियर्स की ओर से सम्राट को शानदार प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। द क्रिकेटर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। कन्हैया ने 77 और पंकज ने 32 रन बनाए। वायजर्स वॉरियर्स की ओर से मनोज धीमन ने दे, रविंद्र रत्रा, सम्राट और दीपक ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वायजर्स वॉरियर्स ने तीन विकेट के नुकसान 16.4 ओवर में 189 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। कृष्णा ने 51 और संजय ने 50 रन बनाए। द क्रिकेटर्स की ओर से कन्हैया, कुशाल और सन्नी ने एक-एक विकेट लिया। सम्राट को मैन ऑफद सीरीज व दीपक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.