कोडरमा, अगस्त 25 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। वाम दलों व आम आदमी पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 12 अगस्त को पारित खनन एवं खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इसके पूर्व सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला। भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम, जिला सचिव इब्राहिम अंसारी, आम आदमी पार्टी के दामोदर यादव नेतृत्व में वैशाली प्रेस झुमरी तिलैया से जुलूस निकालकर खान खनिज विधेयक वापस लो नारा लगाते हुए पैदल मार्च कर झंडा चौक पहुंचा, जो सभा तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता असीम सरकार ने की। सभा को सीपीआई जिला सचिव अर्जुन यादव, पूर्व जिला सचिव माले राजेंद्र प्रसाद मेहता,आप नेता दामोदर यादव ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ वाम दलों का धरन...