कोडरमा, दिसम्बर 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। वाममोर्चा की ओर से सोमवार को जी राम जी बिल का विरोध मार्च और सभा के माध्यम से किया गया। सीपीआई के राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम ने नई विधेयक को केंद्र सरकार का धोखाधड़ीपूर्ण कदम बताया। सीपीआई (एम) के जिला सचिव असीम सरकार ने कहा कि यह कानून केन्द्र का नियंत्रण बढ़ाएगा, मांग आधारित मनरेगा को आपूर्ति आधारित योजना से बदल देगा। सीपीआई माले के जिला सचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि महात्मा गांधी की योजनाओं को रद्द करना ओछी राजनीति है। सभा की अध्यक्षता असीम सरकार ने की, संचालन रमेश प्रजापति ने किया। कार्यक्रम का समापन सीपीआई के जिला सचिव अर्जुन यादव के धन्यवाद के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.