मथुरा, अक्टूबर 1 -- गुरुवार को जनपद में वामपंथी दलों भाकपा (सीपीआई), माकपा (सीपीएम) एवं भाकपा (माले) ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और निर्वाचन प्रणाली में सुधार से जुड़ी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सीपीआई के राज्य सचिव मंडल सदस्य गफ्फार अब्बास, भाकपा माले के राज्य स्थायी समिति सदस्य नशीर शाह एवं सीपीएम के जिला सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग की स्वायत्तता और लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली को बहाल करना आज देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए जरूरी हो गया है। यह भी पढ़ें- सीईसी को हटाने की मांग को लेकर वाम दलों का प्रदर्शन ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, एसआईआर प्रक्रिया पर तत्काल रोक ...