उरई, अप्रैल 15 -- जालौन। संवाददाता भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) माकपा माले के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने और कर्ज माफ किए जाने की मांग की है।भाकपा माले नगर प्रभारी मुकेश वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता आशाराम, कांशीराम, रमेश चंद्र, फूल सिहं, शिवबालक, राजीव कुशवाहा, रायसिंह, मुकेश मौर्य ने बुधवार को राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम हेमंत पटेल को सौंपकर राज्यपाल से मांग की है कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए और किसानों का कर्ज माफ किया जाए, बढ़े हुए बिजली के बिल माफ किए जाएं और प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाना बंद कराया जाए। यह भी पढ़ें- तहसील मुख्यालय पर गरजे किसान, सौंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.