लखनऊ, अप्रैल 3 -- विद्युत मंत्रालय के अधीन महारत्न कंपनी पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में वामसी राम मोहन बुर्रा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वह कंपनी में निदेशक (परियोजना) के पद पर तैनात थे। वर्ष 1993 के प्रथम एग्जीक्यूटिव ट्रेनी बैच के सदस्य रहे वामसी के पास पावर सेक्टर में 33 वर्षों का विशाल अनुभव है। उन्होंने पावरग्रिड के टेलीकॉम बिजनेस और पहले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह डिजिटलाइजेशन के समर्थक रहे हैं। उन्होंने अपनी विशेषज्ञता से कंपनी की नियामक रणनीतियों और परियोजनाओं में पारदर्शिता व दक्षता सुनिश्चित करने में अहम योगदान दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...