पटना, मई 28 -- वामपंथी नेता नीति रंजन झा का लंबी बीमारी के कारण इलाज के दौरान रुबन अस्पताल में बुधवार की देर शाम निधन हो गया। उनकी आयु करीब 90 वर्ष थी। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्री, पुत्र सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। भाकपा नेताओं ने नीति रंजन झा के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार गुरुवार की दोपहर बाद बांसघाट में किया गया। मौके पर भाकपा के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार, राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, पार्टी के केंद्रीय शिक्षा विभाग के सचिव अनिल राजिमवाले, डॉ. एके गौड़, डॉ. शकील, विजय नारायण मिश्र, पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रवीन्द्र नाथ राय, बिहार महिला समाज की अध्यक्ष व स्व. नीति रंजन झा की पुत्री निवेदिता झा, अनिता मिश्र, राजेन्द्र सिंह, एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष सुधीर कुमार, हाई कोर्ट ...