भभुआ, सितम्बर 26 -- माकपा, भाकपा, भाकपा माले के जिला शीर्ष नेतृत्व ने की संयुक्त बैठक दो अक्टूबर को प्रतिवाद मार्च निकाल एकता चौक पर करेंगे नुक्कड़ सभा (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। वामपंथी दलों की संयुक्त बैठक भाकपा माले के जिला कार्यालय भभुआ में हुई। वक्ताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के माध्यम से करोड़ों पात्र लोगों का नाम हटाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया गया है। आयोग द्वारा खास पार्टी के लिए काम किया जा रहा है, जो अलोकतांत्रिक है। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि शहीदे आज़म भगत सिंह की जयंती पर 28 सितंबर को आयोग के गलत निर्णय और कृत्य ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जायेगा,व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 को आक्रोश मार्च निकालकर एकता चौक पर सभा किया जायेगा। यह भी पढ़ें- दीपंकर की गि...