मऊ, मई 5 -- मऊ, संवाददाता। बिजली विभाग द्वारा सुरक्षा मानक की अनदेखी कर सहादतपुरा में सारहू चौकी से पुरानी तहसील जाने वाले मार्ग पर जल निकासी के लिए बने नाले के ऊपर ट्रांसफार्मर रखने की कार्रवाई नागरिकों के जीवन को जोखिम में डालने वाला है। इस समस्या के विरोध में वामपंथी दलों व संगठनों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर आक्रोश प्रकट किया। साथ ही जिलाधकारी को सम्बोधित चार सूत्री मांग पत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर नाले के ऊपर ट्रांसफार्मर रखने से रोकने की मांग की। बसंत कुमार ने कहा कि मऊ नगर पालिका परिषद के सहादतपूरा क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा नाले पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर ट्रांसफार्मर लगाने की कोशिश हो रही है। इससे स्थानीय सभासद व मोहल्ले के नागरिकों के भारी रोष है। विरोध के बावजूद भी बिजली विभाग मनमानी कर नाले पर ट्रांसफार्मर ल...