लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ, संवाददाता। वामपंथी और लोकतांत्रिक संगठनों ने ईरान पर जारी अमेरिकी-इजराइली सैन्य हमला और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की लक्षित हत्या की तीखी निंदा की है। लालकुआं स्थित सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के कार्यालय में सोमवार को आयोजित बैठक में नेताओं ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजराइली साम्राज्यवाद को राष्ट्रीय संप्रभुता और वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा बताया है। सीपीआई (एमएल) के रमेश सिंह सेंगर ने भारत सरकार से इन देशों में काम करने वाले भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और प्रभावित भारतीय कामगारों व परिवारों के लिए समयबद्ध निकासी व सहायता योजना घोषित किए जाने की मांग की। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक उदयनाथ सिंह ने केन्द्र सरकार से युद्धविराम, तनाव कम कराने और बहुपक्षीय कूटनीतिक पहल के पक्ष में स्पष्ट रुख अपनाए जाने की मांग...