मोतिहारी, जुलाई 23 -- मोतिहारी। छात्र आंदोलन के दौरान पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव की गाड़ी पर पटना में उपद्रवी छात्रों द्वारा हमला किया गया। जिसमें विधायक श्री यादव बाल-बाल बच गये। लेकिन उनके एक सहयोगी मित्र के साथ मारपीट की गई। घटना की निंदा करते हुए पिपरा विधायक श्री सिंह ने कहा कि छात्र कभी हिंसा और अराजकता का रास्ता नहीं अपनाते। जिन्होंने यह कृत्य किया, वे आंदोलन की आड़ में उपद्रव फैलाने वाले असामाजिक तत्व थे। लोकतंत्र में अपनी बात रखना सभी का अधिकार है। लेकिन हिंसा, तोड़फोड़ और जानलेवा हमला किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता। विधायक श्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार छात्रों के हितों और उनके मुद्दों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च साथ ही सकारात्मक संवाद मे...