मेरठ, मार्च 28 -- सदर बाजार स्थित वामन भगवान मंदिर प्रांगण में रामनवमी के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ रही। वामन भगवान को परंपरा के अनुसार धनुष-बाण धारण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पंडित नंदकिशोर शर्मा ने भगवान की स्तुति कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं पंडित जितेंद्र शर्मा ने प्रभु का दिव्य शृंगार किया। भक्ति गीतों और स्तुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री समीर खुराना, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर गर्ग, अंकित गुप्ता मनु, गौरव, सचिन, सुधीर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.