मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। पुराना दसवां घाट स्थित काली माता मंदिर पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा जारी रही। बुधवार को तीसरे दिन कथा व्यास अनिल भारद्वाज ने ध्रवु चरित्र एवं वामन अवतार का प्रसंग बड़े ही मार्मिक ढंग से सुनाया। उन्होंने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को थिरकने ने लिए विवश कर दिया। आरती के बाद भंडारा किया गया। व्यवस्था में नितिन शर्मा, डा. अनिल कुमार गुप्ता, लता दुबे, अलका दुबे, ज्योति शर्मा, अभिनव दुबे, इंद्रजीत शर्मा, पार्षद नरेंद्र सुमन, नीलम गुप्ता, सुमन शर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...