कौशाम्बी, मई 9 -- सिराथू के जगधापुर गंभीरा पूरब गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा व्यास ने ध्रुव चरित्र, जड भरत चरित्र, प्रहलाद चरित्र, वामन अवतार की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान की महिमा की गाथा सुन श्रोता भाव विभोर हो गए। जय श्री कृष्ण के जयकारे से कथा स्थल गुंजायमान हो उठा। कथा व्यास आनंद ने श्रोताओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए कहा कि इस कथा में ध्रुव, जड भरत, प्रहलाद चरित्र और वामन अवतार भक्ति, दृढ़ संकल्प, वैराग्य और भगवान की शरणागति के पावन प्रसंग हैं। ये कथाएं जीवन में कठिनाइयों के बीच अडिग रहने और ईश्वर पर विश्वास रखने की शिक्षा देती हैं, जो नश्वर संसार में भगवान की महिमा को दर्शाती है। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा में बाल लीलाओें का वर्णन वामन अवतार की महिमा का बखान करते हुए कहा कि दैत्यर...