बोकारो, सितम्बर 28 -- वामपंथी पार्टियों ने देशव्यापी अभियान के तहत नया मोड़ पर प्रतिवाद सभा कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत हटाए जाने की मांग की। नेताओं ने ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने के अलावा एसआइआर की प्रक्रिया को तत्काल रोके जाने और गलत तरीके से काटे गए सभी मतदाताओं को मताधिकार फिर से बहाल करने की मांग की। चुनाव आयोग की स्वतंत्र और निष्पक्ष कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की वर्तमान व्यवस्था को खत्म कर निष्पक्ष नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की तीन सदस्य कमेटी द्वारा नियुक्त किए जाने की मांग दोहराई है। यह भी पढ़ें- विशेष मतदाता पुनरीक्षण के बाद हुए चुनाव हों रद्द नेताओं ने कहा है कि जिस प्रकार मुख्य चुनाव आयुक्त ने दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों क...