कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। होली बाद बाहर से अपने घर त्योहार मनाने आए लोग अब वापसी कर रहे हैं। सोमवार को भी कानपुर सेंट्रल से होकर दिल्ली और मुंबई जाने वाली अ​धिकतर ट्रेनें फुल होकर गईं। जनरल से लेकर स्लीपर कोच तक में पैर रखने की भी जगह न मिली। होली वापसी पर जाने वाले और रेल भर्ती परीक्षा से छूटे परीक्षार्थियों को जिस कूपे में जगह मिली, उसी में घुस गए। कुछ लोग तो ट्रेन के शौचालय में बैठे दिखे। त्योहार बाद अब दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू, कोच्चि, गुजरात जैसे शहरों में नौकरी करने वाले लोग वापसी कर रहे हैं। इस वजह से ट्रेनों में अ​धिक भीड़ हो रही है। रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं, लेकिन वह भी नकाफी हैं। सोमवार को गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, दिल्ली की ओर जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस, नीलांचल, प्रयागराज एक्सप्रे...