मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के गुरुकुल शतरंज अकादमी के खिलाड़ियों ने बेगूसराय में रविवार को हुए एक दिवसीय एक दिवसीय मेमोरियल ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। अकादमी की वान्या श्रीवास्तव ने अंडर 15 बालिका वर्ग व श्रेया राज ने अंडर 19 बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम किया। इनके बेहतर खेल की बदौलत गुरुकुल अकादमी बेहतर चेस अकादमी ग्रुप में उप विजेता बनी।वहीं, मुख्य वर्ग में अकादमी के अभिषेक सोनू आठवें एवं त्रिशांत कुमार नौवें स्थान पर रहे। सात चक्रों में आयोजित प्रतियोगिता में 15 जिलों के 93 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें 38 अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी। इसके अलावा विजेंद्र कुमार, राजीव रंजन, प्रणव सिंह, उत्कर्ष कर्ण, उज्ज्वल कर्ण, भानु रंजन एवं लक्ष्य रंजन को आयोजकों ने सांत्वना पुरस्कार दिया...