सहरसा, फरवरी 14 -- कहरा। महाशिवरात्रि के अवसर पर देवना स्थित वानेश्वर नाथ परिसर में आयोजित राम नाम नवाह अष्टयाम यज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज से यज्ञ का शुभारंभ होगा। पुजारी देवानंद झा ने बताया कि इस परंपरा की शुरुआत दो दशक पूर्व की गई थी। तभी से हर वर्ष महाशिवरात्रि पर इसका आयोजन होता आ रहा है। पर्व को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...