देहरादून, जनवरी 9 -- देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के वानिकी व पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बीएससी वानिकी के छात्र-छात्राओं को वानिकी की तकनीकी और व्यावहारिक बारीकियों से रूबरू कराया गया। मॉडल स्टडी सेंटर देहरादून में आयोजित हुई कार्यशाला के दौरान छात्रों ने वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) का शैक्षणिक भ्रमण भी किया। यहां विद्यार्थियों ने वन पारिस्थितिकी व जलवायु परिवर्तन, मृदा परीक्षण, टिश्यू कल्चर, पादप कार्यिकी और आनुवंशिकी व वृक्ष सुधार प्रभागों का दौरा किया। डॉ. बीना तिवारी फुलारा व डॉ. नेहा तिवारी ने छात्रों ने छात्रों को विस्तार से समझाया। इस दौरान डॉ. रमोला, डॉ. भावना डोभाल, डॉ. नरेंद्र जगूड़ी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.