मुंबई, अप्रैल 9 -- भारत के पूर्व ऑलराउंडर और टीम इंडिया के कोच रहे रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को एक स्टैंड का अनावरण किया गया। इस मौके पर मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने डायना इडुल्जी, एकनाथ सोलकर और दिलीप सरदेसाई जैसे अपने अन्य दिग्गज खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। 'शास्त्री स्टैंड' का अनावरण एक समारोह में किया गया जिसमें सुनील गावस्कर और भारत के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। वानखेड़े स्टेडियम के गेट का नाम भारत की पूर्व कप्तान इडुल्जी, भारत के पूर्व ऑलराउंडर सोलकर और सरदेसाई के नाम पर रखा गया। सरदेसाई ने 30 टेस्ट और 179 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे। भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री वानखेड़े में अपने भाषण के दौरान काफी भावुक नजर आए। शास्त्री ने कहा, ''मेरी पत्नी यहां है, मेरी...