नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्विंटन डिकॉक के बल्ले से सुनामी देखने को मिली। 5 साल के बाद मुंबई इंडियंस के लिए वे खेलने उतरे और दमदार शतक ठोककर ही दम लिया। क्विंटन डिकॉक ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं। वे रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग पर उतरे और पीबीकेएस के गेंदबाजों पर आग बनकर बरसे। रोहित शर्मा चोट की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। उधर, क्विंटन डिकॉक ने पहले दो विकेट जल्दी गिरने के बावजूद महज 53 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा किया। क्विंटन डिकॉक ने 53 गेंदों में 7 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से अपना तीसरा शतक आईपीएल में पूरा किया। उनका स्ट्राइक रेट शतक तक 190 से ज्यादा का था। आईपीएल में क्विंटन डिकॉक की ये तीसरी टीम के लिए तीसरी सेंचुरी है। इससे पहले वे दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैप...