रामनगर, अप्रैल 13 -- रामनगर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को पोस्टर व वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई। वाद-विवाद शुभ प्रीत कंबोज ने पहला, मंतशा कुरेशी दूसरा, प्रियंका तीसरा स्थान पाया। पोस्टर प्रतियोगिता में 11 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बरखा ने पहला, दुर्गा गोला ने दूसरा, दिव्या कश्मीरा ने तीसरा स्थान पाया। प्राचार्य प्रो. मोहन चंद्र पांडे ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। यहां विभाग प्रभारी डॉ. शरद भट्ट, डॉ. जया भट्ट, डॉ. नरेश कुमार, चीफ प्रॉक्टर प्रो. सिद्धेश्वर सिंह मौर्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...