हल्द्वानी, अगस्त 12 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। 'अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस' पर बुधवार को एचएन इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण के जागरूकता कार्यक्रम एवं विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की। छात्रों में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता में बी टीम ने पहला स्थान हासिल किया। टीम ए ने द्वितीय एवं टीम सी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डॉ. नव्या जोशी और हर्षिता नेगी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। क्षेत्रीय अधिकारी उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अनुराग नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, कॉलेज के प्रधानाचार्य भगवान सिंह सामंत ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। उप-प्रधानाचार्य बलराम प्रसाद, शुभम गोसाई, कमलेश भट्ट आदि मौजूद रहे।...