प्रयागराज, सितम्बर 21 -- एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ ने 'क्या अवैतनिक श्रम महिला समानता में एक लुप्त कड़ी है?' विषय पर अंतरमहाविद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई। आर्य कन्या गर्ल्स डिग्री कॉलेज की कियारा अग्रवाल प्रथम, चेष्टा यादव द्वितीय और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की अनुषा सिंह तृतीय रहीं। आयशा इरफान, अर्पिता तिवारी, परिक्षित सिंह, हर्षिता सिंह और शुभी तिवारी को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. ललिमा सिंह, डॉ. दिव्या सिंह आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- वाद विवाद में खुशी, रितु, लक्ष्मी ने मारी बाजी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...