प्रयागराज, फरवरी 18 -- ईसीसी के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से बुधवार को 'तकनीक हमें अधिक एकाकी बना रही है' विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में सुश्री ने प्रथम, आर्या राजपूत ने द्वितीय तथा अनुष्का कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सर्वोत्कृष्ट प्रश्नकर्ता का पुरस्कार आर्पिता तिवारी को मिला। विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश प्रताप सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में डॉ. राम प्रकाश सिंह, डॉ. हर्षमणि सिंह तथा डॉ. राजेश कुमार गर्ग शामिल थे। संचालन शोध छात्रा सौम्या एवं शिविका एवं धन्यवाद ज्ञापन तनया कृष्ण ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.