बिजनौर, अक्टूबर 12 -- गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में शनिवार को वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सुभाष, गांधी, टैगोर, भगत सिंह और तेज हाउस के कक्षा आठ से ग्यारह तक बच्चों ने प्रतियोगिता भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय व्यक्तित्व निर्माण में मोबाइल की भूमिका रहा। प्रबंध निदेशक मंदीप सिंह एवं प्राचार्य अवनीश कुमार ने प्रतियोगिता के महत्व को बताते हुए विजयी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में सुभाष हाउस से दिव्यांका, अथर्व, प्रभा व सिमरण। गांधी हाउस से नैन्सी, आराध्या व कृति। टैगोर हाउस से फलक, शाल्वी व हंसिका।भगत सिंह हाउस से मुकुल, आशी व सिद्धि। तेज हाउस से परी, रिद्धिमा व तृप्ति ने सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। हाउस वाइज परिणाम में सुभाष हाउस 189.5 अंक के साथ प्रथम, टैगोर हाउस 189 अंक प्राप्त कर द्व...