प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। इविवि के विधि पंचवर्षीय पाठ्यक्रम के पांचवें सेमेस्टर की छात्राएं मुस्कान त्रिपाठी और कृति निषाद अंतरराष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में उपविजेता रहीं।राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की ओर से 26 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में देश-विदेश की 30 टीमों ने प्रतिभाग किया। इविवि की दोनों छात्राओं ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्हें ट्रॉफी, 20 हजार नकद और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। विधि संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. आदेश कुमार ने छात्राओं को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...