बदायूं, फरवरी 21 -- बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कक्षा सात और आठ के विद्यार्थियों के बीच विचारों की उड़ान और तर्कों की पहचान थीम पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय निजी बनाम सरकारी नौकरियां रहा। कक्षा सात के छात्रों ने निजी क्षेत्र की नौकरियों को नवाचार, तीव्र विकास और आधुनिक तकनीक का केंद्र बताया। उन्होंने तर्क दिया कि यहां प्रतिभा को तुरंत पहचान और उन्नति के बेहतर अवसर मिलते हैं। वहीं कक्षा आठ के छात्रों ने सरकारी नौकरियों को स्थिरता, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य की निश्चितता का प्रतीक बताया। उन्होंने जॉब सिक्योरिटी और समाज सेवा के महत्व पर विशेष जोर दिया। डायरेक्टर वीपी सिंह और एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में नेतृत्व क्षमता और भविष्य की चुनौतियों के लिए आत्मविश्वास पैद...