वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने स्मार्टफोन उपयोग पर रखे तर्क
रांची, जुलाई 22 -- चान्हो, प्रतिनिधि। बाघवार एकेडमी में कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए अंतर-कक्षा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था, 'क्या 0-14 वर्ष के बच्चों के लिए स्मार्टफोन और स्क्रीन का उपयोग कानूनी रूप से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए?' इस दौरान 20 विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में तर्कपूर्ण विचार रखे। विद्यालय के निदेशक अशोक बाघवार और प्रधानाचार्य अरुण बाघवार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तर्कशक्ति और संवाद कौशल का विकास करते हैं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन अजय उरांव, अमित कुमार पांडे और प्रेरणा एक्का ने किया। सोमवार की मॉर्निंग असेंबली में सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट स्पीकर श्रेणी में कक्षा 10 की श्रुति रानी प्रथम, कक्षा 9 की प्रियंशु क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.