जमशेदपुर, जुलाई 26 -- शहर के निजी स्कूलों में फ्रैंक एंथनी स्मृति अंतर विद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। लोयोला स्कूल टेल्को और आरवीएस एकेडमी मानगो में अलग-अलग श्रेणियों के मुकाबले हुए। सीआईएससीई से जुड़े विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी वक्तृत्व कला, तार्किक क्षमता और बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन किया। लोयोला स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की टीम सुकरात विजेता रही। सिफत संधू को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया। वहीं, आरवीएस में आयोजित प्रतियोगिता में भी सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की प्रज्ञा सिंह और प्रज्ञा दत्ता की जोड़ी विजेता रही। प्रज्ञा सिंह को सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। उपस्थित अतिथियों और प्राचार्यों ने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को जिम्मेदार, संवेदनशील और विवेकशील नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भ...