लखनऊ, अप्रैल 22 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी काव्य कृति 'रश्मिरथी' के हीरक जयंती वर्ष पर राजकीय जुबली इण्टर कॉलेज में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निबन्ध, वाद-विवाद, पोस्टर प्रतियोगिताओं में जिले के 20 विद्यालयों से आये हुए 87 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नरही की छात्राएं कुमारी खुशी ने पक्ष में एवं महिमा मौर्य विपक्ष में विजेता रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रिंस विश्वकर्मा निबंध,ब्रुमेश जॉय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता सेंट क्लेयर' इंटर कॉलेज की इंशरा काजमी प्रथम विजेता रही। इस मौके पर डॉ. वसुंधरा सक्सेना,डॉ. गीता वर्मा के अलावा निर्णायक दल में शशिकला, मोनिका सिंह, सत्य सिंह, नम्रता कुशवा...