दरभंगा, मार्च 8 -- दरभंगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला कार्यालय भारत स्काउट और  गाइड राज उच्च विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्य आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर चौधरी के दिशा-निर्देशन में किया गया। पक्ष में प्रथम स्थान संजना कुमारी, द्वितीय स्थान अमित कुमार, तृतोय स्थान श्रुति कुमारी और विपक्ष में प्रथम स्थान मुस्कान कुमारी, द्वितीय स्थान निशा कुमारी और तृतीय स्थान लक्ष्मी कुमारी एवं हर्ष कुमार को मिला। कार्यक्रम का आयोजन जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्याम कुमार पाण्डेय ने किया। निर्णयक मंडल में वरीय स्काउट राहुल कुमार पंडित व मो. खालिद हुसैन थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...