मिर्जापुर, जुलाई 24 -- मिर्जापुर, संवाददाता। लौहपुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर के मुसफ्फरगंज स्थित स्व.कांशीराम राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिता यादव के निर्देशन में तहसील स्तरीय वाद-विवाद, चित्रकला, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजन किया गया।वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में जीजीआईसी कांशीराम की कक्षा 11 वीं की प्रीति चौधरी एवं विपक्ष में 12वीं की परीधि शर्मा प्रथम, प्रश्नोत्तरी में लक्ष्मी मौर्या कक्षा 11 प्रथम, चित्रकला में साक्षी केशरवानी कक्षा 11 एवं निबंध प्रतयोगिता में कक्षा 10वीं की गरिमा मोदनवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रा...