बक्सर, जून 5 -- युवा के लिए - उल्लास विश्व बाल श्रम दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम 12 जून को अंतिम वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर, हमारे संवाददाता। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर श्रम अधीक्षक कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा दस से बारह के छात्र-छात्राओं के बीच वर्तमान संदर्भ में बाल श्रम मुद्दा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सीपीएसएस हाई स्कूल डुमरांव के छात्र कनिष्क प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान कस्तूरबा हाई स्कूल दुलहपुर की छात्रा अछरा कुमारी व तीसरा स्थान आर्दश हाई स्कूल चौसा के छात्र साजिद शेख को मिला है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के बाद वाद-विवाद प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतियोगी को उप श्रमायुक्त के समक्ष भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- सुपौल : बाल श्रम के विभिन्न पहलुओं को समझना जरूरी...