भभुआ, अप्रैल 16 -- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को ले पैनल अधिवक्ता संग हुई बैठक बोलीं सचिव, अधिवक्ता अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराएं (पेज चार) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग के निर्देश पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव डॉ. शैल ने की, जिसमें जिले के विद्वान पैनल अधिवक्ता भाग लिए। बैठक में भभुआ व मोहनियां न्यायालय में 9 मई 2026 को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी और अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। सचिव ने पैनल अधिवक्ताओं से अनुरोध किया कि वह अपने स्तर से न्यायालयों में लंबित सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों से संपर्क कर उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालात में मामले को सुलझाने के लिए प्रेरित करें...