घाटशिला, मई 19 -- बहरागोड़ा।मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर एवं कमल कांत सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर भाजपा ने दिया धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापनधरना-प्रदर्शन की मुख्य बातें जिसमें बतौर प्रभारी उपस्थित जिला मंत्री चन्दना मुर्मू ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 3200 रुपया प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने, 450 रुपया गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने जैसे तमाम लोकलुभावन वादे कर सत्ता हासिल करने वाली यह सरकार अपने एक भी वादे को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि बहरागोड़ा में सड़कों का हाल बेहाल है और ठेकेदार काम आधा-अधूरा छोड़कर भाग रहे ...