एटा, अप्रैल 28 -- वादी दिवस में वादी और विवेचक दोनों को बुलाकर मामले में जानकारी ली जाएगी साथ ही मामले में क्या हुआ और कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है इन सबकी अपडेट एसएसपी खुद लिया करेंगे। एसएसपी डा. इलामारन जी ने मंगलवार को अनूठी पहल का शुभारंभ किया। एसएसपी डा. इलामरन जी ने वादी एवं विवेचक के मध्य बेहतर तालमेल एवं पंजीकृत अभियोगों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से अनूठी पहल का शुरुआत कही है। जिले में वादी दिवस की शुरुआत की है। प्रथम जनपद स्तरीय वादी दिवस का आयोजन पुलिस लाइन के मीटिंग हॉल में किया गया। इसमें जिले के सकीट एवं नगर सर्किल के थानों से वादियों एवं संबंधित विवेचकों को बुलवाया गया।एसएसपी ने प्रत्येक प्रकरण में वादियों के समक्ष ही संबंधित विवेचकों से विवेचना की प्रगति एवं अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त की...