रुडकी, जून 29 -- झबरेड़ा। ग्राम लाठरदेवा शेख में एक व्यक्ति ने गांव के ही दूसरे व्यक्ति के साथ चल रहे एक मुकदमे के वादी और गवाहों को कोर्ट व पुलिस के सामने अपनी बात रखने पर जान से मारने की धमकी दी है। ग्राम लाठरदेवा शेख निवासी जुबैर आलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी मुसीर आलम ने उसके पुत्र उवेश और भतीजे मसरूर आलम को रास्ते में रोककर गोली मारने की धमकी दी है। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने वादी को भी धमकाते हुए कहा कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो इस बार घुटने के बजाय सीधे सिर में गोली मारेगा। यह भी पढ़ें- वादी और गवाहों को धमकी देने का आरोप घटना से गवाह और पीड़ित परिवार दहशत में हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर झबरेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गवाहों की सुरक्षा व मामले की जांच शुरू कर दी है...