एटा, मार्च 2 -- होली के त्योहार पर शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का शासनादेश हवा-हवाई साबित हुआ। शासन के सख्त निर्देशों के बाद भी होली वाले दिन शहर के विभिन्न इलाकों में सामान्य दिनों की भांति जमकर बिजली कटौती की गई। सोमवार को कोतवाली देहात बिजलीघर से पोषित होने वाले शहर के करीब दो दर्जन मोहल्लों के 10 हजार से अधिक घरों में सुबह साढ़े सात बजे से नौ बजे के बीच बिजली पूरी तरह गुल रही। इसके अलावा ठंडी सड़क, रेलवे रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह के समय लोगों को बिना बिजली के जूझना पड़ा। जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड समेत मुख्य बाजारों समेत मोहल्लों में भी बिजली का संकट बना रहा। बिजली जाने से पानी की टंकियां खाली हो गईं। त्योहार के दिन जलापूर्ति प्रभावित होने से महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को आस...