लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- कोर्ट के आदेश पर हसनपुर कटौली के ब्रजेश सिंह का घर प्रशासन ने ढहा दिया था। घर बचाने के लिए कटान विस्थापित ब्रजेश सिंह का परिवार पानी की टंकी पर चढ़ गया था। एसडीएम ने मौके पर वादा किया था कि पीड़ित परिवार को आवासीय जमीन का पट्टा दिया जाएगा। बीडीओ ने आवास देने का वादा किया था। पर 10 दिन बीत जाने पर भी ब्रजेश को पट्टा और आवास नहीं मिला। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन ने ब्रजेश सिंह के समर्थन में धरना शुरू कर दिया। ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली में ब्रजेश सिंह का घर कोर्ट के आदेश पर बीती 16 मार्च को ढहा दिया गया था। घर बचाने के लिए ब्रजेश सिंह का परिवार पानी की टंकी पर चढ़ गया और सामूहिक आत्महत्या करने की चेतावनी प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि ने ब्रजेश को आवासीय भूखंड का पट्टा देने का वायदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.