फतेहपुर, मई 19 -- खखरेरू, संवाददाता क्षेत्र के तक्कीपुर कठरिया में पेयजल की समस्या, खस्ताहाल मार्ग तथा तालाबों की सफाई कराए जाने को लेकर दिए जाने वाले धरने में दिए गए आश्वासन के बावजूद राहत नहीं मिल सकी। जिससे भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे दोनो ओर वाहनों की लाइन लगी रही।

किसानों का प्रदर्शन वादा खिलाफी से नाराज किसानों ने विजयीपुर-रक्षपालपुर मार्ग को जाम कर दिया। किसानों का कहना था कि प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं कराया जा सका। बताया कि समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार ने जल्द समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। लेकिन तय समय पर समस्याओं का निदान कराने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। जिससे किसानो संग ग्रामीणों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं, प्रदर्शनकारियों ने च...