हल्द्वानी, जून 18 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर गुरुवार को नगर निगम परिसर में धरना दिया। आठ सूत्रीय मांगों के लिए दिए धरने में वक्ताओं ने कहा कि जल्द समाधान नहीं होने पर कार्यबहिष्कार के लिए बाध्य होंगे। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों का समाधान किए जाने की जगह उन्हें ठगा जा रहा है। वार्ता के दौरान आश्वासन दिए जाने के बाद भी मांग नहीं मानी जा रही है। जिससे समान कार्य का समान वेतन, 2018 में गठित रयाल कमेटी की सिफारिश लागू किए जाने के साथ ही आठ सूत्रीय मांगें जस की तस बनी हुई हैं। इसका जल्द समाधान नहीं किए जाने पर कार्यबहिष्कार कर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर...