फिरोजाबाद, अप्रैल 22 -- आश्वासन के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू न कराई जाने से वार्ड संख्या 12 लक्ष्मीनगर की महिलाओं में फिर से गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित महिलाओं ने नगर निगम पहुंचकर अपर नगर आयुक्त को वायदा याद दिलाते हुए एक शिकायती पत्र उन्हें सौंपा। अपर नगर आयुक्त ने तत्काल सहायक अभियंता निर्माण विभाग को तलब करते हुए तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। महिलाओं को आश्वासन दिया कि शुक्रवार से ठेकेदार अपना कार्य शुरू कर देगा। बुधवार को दो दर्जन से अधिक महिलाएं नगर निगम पहुंच गईं। महिलाओं ने नगर निगम पहुंचते ही नगर आयुक्त की गैरमौजूदगी में अपर नगर आयुक्त अजय कुमार को अपना प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि पिछले शुक्रवार को नगर निगम के घेराव दौरान उन्हें आश्वासन दिया था कि दो दिन में कार्य शुरू कर दिया जाएगा लेकिन अभी तक ठेकेदार द्वारा को...