वादकारियों को सुलह के लिए समझाया
चंदौली, जुलाई 20 -- चंदौली। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी के मार्गदर्शन एवं प्राधिकरण की सचिव निकिता गौड़ के निर्देशन में विशेष लोक अदालत समाधान समारोह प्री ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान वादकारियों को सुलह के लिए समझाया गया। इसमें वादकारीयों ने समय मांगा। वहीं फाइलों में सुलह के लिए 25 जुलाई की तिथि निर्धारित कि गयी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का आपसी सहमती एवं सुलह के माध्यम से त्वरित निस्तारण करना है। इस मौके पर अध्यक्ष विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट विकास वर्मा एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश परितोष श्रेष्ठ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रभाष त्रिपाठी, प्राधिकरण की सचिव निकिता गौड़, पीठ के सदस्य कृष्णमोहन चतुर्वेदी, मेवालाल एवं वादकारी उपस्थित रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.