प्रयागराज, मार्च 3 -- वात्सल्य सेवा समिति की ओर से वात्सल्य ग्रुप की निदेशक डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने बच्चों के बीच समारोह का आयोजन किया। निदेशक ने बच्चों को गुलाल लगाकर उनके साथ होली खेली और पिचकारी व रंग वितरित किया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि प्रेम, भाईचारे व सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...